Search

 
 
 

अर्जुन मुंडा जी मां के निधन पर प्रदीप वर्मा ने व्यक्त किया शोक, कहा - अपूरणीय क्षति

डॉ. प्रदीप वर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति है. मां केवल ममता और स्नेह का प्रतीक नहीं होतीं, बल्कि जीवन का सबसे मजबूत संबल होती हैं. उनके रहते हर कठिनाई छोटी और हर पीड़ा हल्की लगती है. मां के जाने से जीवन में ऐसा खालीपन उत्पन्न हो जाता है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होती.
 
फाइल फोटो

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. उनके निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है.


डॉ. प्रदीप वर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति है. मां केवल ममता और स्नेह का प्रतीक नहीं होतीं, बल्कि जीवन का सबसे मजबूत संबल होती हैं. उनके रहते हर कठिनाई छोटी और हर पीड़ा हल्की लगती है. मां के जाने से जीवन में ऐसा खालीपन उत्पन्न हो जाता है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होती.

इसे भी पढ़ें - 


उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं अर्जुन मुंडा और उनके समस्त परिवार के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही