Search

 
 
 

रांची में ‘प्रकृति-2026’ का आगाज, कला-संगीत के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा रांची के शौर्य सभागार में तीन दिवसीय अखिल भारतीय बसंत कला शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया. इसका थीम ‘प्रकृति-2026’ रहा. 20 से 22 मार्च तक आयोजित इस शिविर का उद्देश्य कला और संगीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को मजबूत करना है.
 

Ranchi : वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा रांची के शौर्य सभागार में तीन दिवसीय अखिल भारतीय बसंत कला शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया. इसका थीम ‘प्रकृति-2026’ रहा. 20 से 22 मार्च तक आयोजित इस शिविर का उद्देश्य कला और संगीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को मजबूत करना है.

 

यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (21 मार्च) और विश्व जल दिवस (22 मार्च) के अवसर पर किया जा रहा है. इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Back to Nature – प्रकृति की ओर लौटें” रखी गई है, जो आधुनिक जीवनशैली और प्रकृति के बीच संतुलन बनाने का संदेश देती है.

Uploaded Image

कार्यक्रम की शुरुआत डीएफओ (पब्लिसिटी एंड एक्सटेंशन) श्रीकांत वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है और कला एक ऐसा सशक्त माध्यम है जो बिना शब्दों के भी गहरा संदेश देती है. कार्यक्रम के दौरान ‘गौरैया बुकलेट’ और एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया. वहीं ‘द पैशनेट एमेच्योर’ संगीत समूह की प्रस्तुति ने माहौल को संगीतमय बना दिया.

 

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF-HoFF) संजीव कुमार ने कलाकारों और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि वन हमारे जीवन, जल, वायु और जैव विविधता के आधार हैं. उन्होंने कलाकारों से अपील की कि वे अपनी कला के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं.

 

इस आयोजन में रांची के विभिन्न स्कूलों के करीब 400 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यार्थियों के लिए इंटर-कॉलेज क्विज और एक्सटेम्पोर प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. शिविर में देशभर से आए कलाकार लाइव पेंटिंग के माध्यम से वन, जल और जैव विविधता जैसे विषयों को जीवंत रूप दे रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही