Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रशांत किशोर ने कहा, पीएम मोदी ने भाजपा को ऐसे रास्ते पर पहुंचा दिया है जहां उसे चुनौती देना आसान नहीं...

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : पीएम मोदी ने भाजपा को ऐसे रास्ते पर पहुंचा दिया है जहां उसे चुनौती देना आसान काम नहीं लगता. आजादी के बाद के 50-60 सालों में राजनीति कांग्रेस के इर्दगिर्द घूमती थी. लेकिन आज इसके केंद्र में भाजपा है. आप साथ रहिए या विरोध में, अगले 20-30 साल तक राजनीति भाजपा के इर्दगिर्द रहेगी. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने यह सब कहा. प्रशांत Express E.Adda में बोल रहे थे. प्रशांत ने कहा कि 1977 के दौर को छोड़कर आजादी के बाद से 1990 तक कांग्रेस राजनीति के केंद्र में रही थी. उस समय भी आज जैसा माहौल था. उस समय राजनीति का हर पैंतरा कांग्रेस की तरफ से था या फिर उसके विरोध में. कोई भी पार्टी पैन इंडिया में अपनी पकड़ नहीं बना पा रही थी. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-in-active-mode-spoke-to-annoyed-hardik-patel-gave-mantra-to-congress-leaders-to-win-gujarat-elections/">राहुल

गांधी एक्टिव मोड में, नाराज हार्दिक पटेल से की बात, कांग्रेसी नेताओं को गुजरात चुनाव जीतने का दिया मंत्र

1984 के दौर में कांग्रेस चरम पर थी 

प्रशांत अपनी रौ में थे. कहा कि 1984 के दौर में कांग्रेस चरम पर थी. उस समय मिली जीत ऐतिहासिक थी. वो बहुत बड़ी जीत थी. लेकिन 1990 के बाद के दौर में कांग्रेस सिमटने लग गयी. 2000 के बाद सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी खड़ी हुई और अटल बिहारी जैसी शख्सियत को चुनौती दे डाली. उसके बाद भारत में 10 सालों तक यूपीए की सरकार रही. लेकिन इस दौर को ऐसा नहीं माना जा सकता कि हर तरफ कांग्रेस थी. इसे भी पढ़ें :  क्रिप्टो">https://lagatar.in/earthquake-in-crypto-market-investors-lost-830-billion-in-6-weeks/">क्रिप्टो

मार्केट में भूचाल, 6 सप्ताह में निवेशकों को लगा 830 अरब डॉलर का चूना

राजनीति में प्रासंगिक बने रहने के लिए चर्चा में बने रहना जरूरी  

पीके ने कहा कि गठबंधन की बैसाखी पर चलकर कांग्रेस सरकार तो बना रही थी, पर उसकी वो अपील सिरे से गायब थी, जो 90 के पहले हुआ करती थी. प्रशांत का मानना था कि राजनीति में प्रासंगिक बने रहने के लिए चर्चा में बने रहने की जरूरत होती है. चर्चा चाहे पॉजिटिव हो या फिर नेगेटिव. लेकिन कांग्रेस इस मामले में फिसड्डी होती दिख रही है. पार्टी अब चर्चाओं में रहती है तो हार या बगावत की वजह से.

भाजपा ने आज धर्म के सहारे लोगों में हलचल मचा रखी है

उन्होंने शाहीन बाग और किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि वो दोनों मसले चर्चा में आये और बगैर किसी तामझाम के सरकार की नींद उड़ाने में कामयाब रहे. प्रशांत के अनुसार भाजपा ने आज के दौर में धर्म के सहारे लोगों में हलचल मचा रखी है. जो माहौल है उसे देखकर लगता है कि अगले 20-30 सालों में राजनीति की बिसातें भाजपा के नाम पर बिछती दिखने वाली हैं. केंद्र में भाजपा ही रहने वाली है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही