Search

देवघर की बेटी प्रतीक्षा रानी का अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में चयन

Deoghar : देवघर की प्रतीक्षा रानी का अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में चयन हुआ है. हरिद्वार के आचार्यकुलम में 11वीं की छात्रा प्रतीक्षा ने इस बड़ी उपलब्धि से पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है. प्रतीक्षा घ्रुव प्रसाद साह की बेटी है.
 
पतंजलि योगपीठ के परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण के सानिध्य एवं संस्कारों में पली-बढ़ी प्रतिक्षा ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है. आचार्यकुलम विद्यालय में मिले प्रशिक्षण ने उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है.

परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बेटी ने देवघर और झारखंड का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है. हम विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए आभारी हैं. विद्यालय प्रशासन, कोच एवं समस्त स्टाफ ने प्रतीक्षा को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई दी है और उज्जवल भविष्य की कामना की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही