Search

 
 
 

Ranchi News: पैलेट गन को लेकर प्रतुल शाहदेव ने सरकार को घेरा, कहा- छात्रों को डराने की कोशिश

रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी है. शनिवार को ABVP के कार्यकर्ता और छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले थे.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी है. शनिवार को ABVP के कार्यकर्ता और छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले थे. पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी खींचतान हुई.

इसे भी पढ़ें: 

अब इस मामले को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. झारखंड भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि छात्रों के विधानसभा घेराव से पहले रांची की सड़कों पर पैलेट गन के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के आंदोलन को कमजोर करने के लिए डर और दबाव का सहारा ले रही है.

 

प्रतुल शाह देव ने कहा कि छात्रों को डराने के लिए पैलेट गन से लैस पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. उन्होंने कहा कि अगर आंदोलन कर रहे छात्रों पर किसी भी तरह का बल प्रयोग किया गया, तो भाजपा इसका कड़ा विरोध करेगी.

 

प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली में राहुल गांधी ने पैलेट गन के इस्तेमाल का विरोध किया था, लेकिन झारखंड में छात्रों के आंदोलन के दौरान पैलेट गन की तैनाती पर वह कुछ कहेंगे या नहीं.

 

उन्होंने कहा कि JPSC और JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं. ऐसे में सरकार को छात्रों की मांगों पर बात करनी चाहिए, न कि उन्हें डराने या दबाने की कोशिश करनी चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही