Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री आवास निर्माण पर उठाया सवाल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री आवास निर्माण को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री आवास निर्माण को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता के साथ इससे बड़ा मज़ाक और क्या हो सकता है कि जो सरकार खुद को गरीब, आदिवासी और मूलवासी की सरकार बताती है. वही मुख्यमंत्री का आवास बनाने में जुटी है


प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राह पर चल पड़े हैं. जिस तरह दिल्ली में जनता के पैसे से आलीशान आवास बनाया गया, उसी तर्ज पर झारखंड में भी मुख्यमंत्री के लिए भव्य महल तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित आवास में स्विमिंग पूल, जकूजी, आलीशान कमरे, करीब 2 करोड़ रुपये का फव्वारा और लगभग ढाई करोड़ रुपये का गार्डन जैसी सुविधाएं शामिल की गई हैं.


उन्होंने कहा कि जिस राज्य में बड़ी संख्या में आदिवासी और मूलवासी परिवार आज भी रोजी-रोटी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहां मुख्यमंत्री के लिए इतना महंगा आवास बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रतुल शाहदेव ने यह भी आरोप लगाया कि इस परियोजना को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बावजूद इसकी जानकारी कैबिनेट ब्रीफिंग में छिपाई गई. उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को जनता के बीच उठाएगी.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही