Ranchi News : मारवाड़ी कॉलेज की NSS इकाई-2 ने मधुकम तालाब बस्ती और राजकीय प्राथमिक मध्य विद्यालय, महुआ टोला के बच्चों के साथ प्री-दीपावली उत्सव मनाया. कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के बीच दीपावली की खुशियां बांटना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था.
इसे भी पढ़ें...
इस अवसर पर NSS स्वयंसेवकों ने बच्चों को मिट्टी के दीये बनाना और उन्हें सजाना सिखाया. इसके बाद रंगोली निर्माण कराया गया. चित्रकला प्रतियोगिता में परी ने प्रथम और आयुष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. दोनों विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया. अन्य बच्चों की कलाकृतियों की भी सराहना की गई.

चित्रकला प्रतियोगिता
कार्यक्रम में बच्चों के बीच खाने-पीने की वस्तुओं का वितरण किया गया. केक कटिंग के बाद सभी बच्चों ने सामूहिक रूप से 'हैप्पी दिवाली' गीत गाया. साथ ही उन्हें नियमित पढ़ाई करने, शिक्षा का महत्व समझने और बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया गया.
मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की उन्होंने सराहना की. उन्होंने स्वयंसेवकों को आगे भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया.
अपने दीपावली संदेश में उन्होंने कहा कि त्योहार की असली खुशी तभी है, जब समाज के जरूरतमंद बच्चों और परिवारों तक भी खुशियां पहुंचें. उनके साथ समय बिताना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही मानवीय संवेदना का सच्चा परिचय है.
कार्यक्रम के सफल आयोजन में NSS कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती की महत्वपूर्ण भूमिका रही. आयोजन का नेतृत्व और प्रबंधन टीम लीडर यति झा एवं सिद्धांत शौर्य ने मैनेजमेंट टीम के साथ किया. नितीश कुमार, प्राची झा सहित अन्य स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय योगदान दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

