Search

 
 
 

त्योहार से पहले तोहफा:  रांची में 1 लाख 86 हजार पेंशनधारियों के खाते में आई पेंशन की राशि

Ranchi News : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर पेंशन राशि का भुगतान किया गया है. इसमें मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन, मुख्यमंत्री राज्य HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायता पेंशन और मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुक शामिल हैं.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : राज्य सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के 1 लाख 86 हजार 669 पेंशनधारियों को सितंबर महीने की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है. जिला प्रशासन के अनुसार लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 1-1 हजार रुपए की राशि भेजी गई है. इसके लिए कुल 18 करोड़ 66 लाख 69 हजार रुपये का भुगतान किया गया है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर पेंशन राशि का भुगतान किया गया है. इसमें मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन, मुख्यमंत्री राज्य HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायता पेंशन और मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुक शामिल हैं.

 

सबसे अधिक 1.85 लाख वृद्धावस्था पेंशन के लाभुक

सितंबर में पेंशन पाने वालों में सबसे अधिक संख्या वृद्धावस्था पेंशन के लाभुकों की है. जिले में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के 1,85,894 लाभुक हैं. वहीं, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के 318, HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायता पेंशन योजना के 454 और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत ट्रांसजेंडर वर्ग के 3 लाभुकों को राशि भेजी गई है.

 

पेंशन नहीं मिली तो बैंक खाते में आधार सीडिंग जरूरी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभुकों के खाते में सितंबर की पेंशन राशि नहीं पहुंची है, उन्हें अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग करानी होगी. आधार सीडिंग नहीं होने की स्थिति में डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित होने में परेशानी हो सकती है. प्रशासन ने लाभुकों से बैंक खाते में आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है, ताकि उन्हें आगे भी पेंशन योजना का लाभ नियमित रूप से मिलता रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही