Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख छात्र शामिल, 18 फरवरी तक चलेगी परीक्षा

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की वार्षिक परीक्षा (SA-2) की तैयारी को लेकर रांची जिले के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में बुधवार से प्री SA-2 परीक्षा शुरू हो गई. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशन में जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा गठित प्रोजेक्ट TEAM के तहत परीक्षा आयोजित की जा रही है.


यह परीक्षा कक्षा 1 से 7 तक के सभी नामांकित विद्यार्थियों के लिए 11 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित होगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन एक पाली में एक विषय की परीक्षा ली जा रही है. जिले भर में करीब 1 लाख 65 हजार छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. पहले दिन करीब 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई.


शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी विद्यालयों में बिना अतिरिक्त खर्च के सुव्यवस्थित तरीके से परीक्षा का संचालन किया जा रहा है. कई विद्यालयों में परीक्षा के दौरान उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों में भी उत्साहित नजर आए.

 

PTM आयोजित कर होगी परिणाम की घोषणा

शिक्षा विभाग का मानना है कि यह परीक्षा 11 मार्च से शुरू होने वाली JAC वार्षिक परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. प्री परीक्षा के परिणाम के आधार पर विषयवार विश्लेषण किया जाएगा. जिन विद्यार्थियों का प्रदर्शन कमजोर रहेगा, उनके लिए सुधारात्मक कक्षाएं शुरू की जाएंगी.


इसके अलावा 20 फरवरी को सभी विद्यालयों में विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) आयोजित कर परिणाम घोषित किए जाएंगे. वहीं कक्षा 8 के प्री-बोर्ड परीक्षा परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों को विशेष प्रैक्टिस सेट भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

 

जिला प्रशासन ने अभिभावकों का जताया आभार

जिला प्रशासन ने बताया कि प्रोजेक्ट TEAM का उद्देश्य प्रत्येक छात्र को उसकी क्षमता के अनुसार बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना है. परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग देने वाले शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के प्रति प्रशासन ने आभार जताया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही