Search

 
 
 

पलामू में जनगणना की तैयारी, मई में शुरू होगा पहला चरण

डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि इस बार जनगणना दो चरणों में होगी. पहला चरण मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का होगा, जो 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक चलेगा. वहीं, दूसरा चरण जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में किया जाएगा.
 
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत.

डीसी ने दी पूरी प्रक्रिया की जानकारी

Medininagar : पलामू जिला प्रशासन ने जनगणना-2027 की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है. डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी. बताया कि इस बार जनगणना दो चरणों में होगी. पहला चरण मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का होगा, जो 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक चलेगा. वहीं, दूसरा चरण जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में किया जाएगा.

 

 

डीसी ने बताया कि पहली बार स्व-गणना और डिजिटल एप से गणना की सुविधा दी गई है. स्व-गणना की प्रक्रिया 1 से 15 मई तक चलेगी. प्रथम चरण में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों और आम लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है.

 

जिले में 3816 प्रगणक और 722 सुपरवाइजर होंगे तैनात

 

डीसी ने बताया कि जिले में जनगणना कार्य के लिए 10 प्रतिशत रिजर्व सहित लगभग 3816 प्रगणक और 722 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं. ये सभी 3600 HLB में गणना कार्य संपन्न करेंगे. प्रथम चरण में भवन और परिवार से जुड़ी जानकारियां एकत्र की जाएंगी. इसमें मकान की संरचना, पेयजल, शौचालय, इंटरनेट, स्मार्टफोन, वाहन और परिवार के सदस्यों की संख्या समेत अन्य जानकारियां शामिल हैं.

 

साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील

 

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल या ओटीपी की जानकारी नहीं मांगी जाएगी. उन्होंने लोगों से Cyber ठगों से सतर्क रहने और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने की अपील की.

 

आईडी कार्ड और क्यूआर कोड से होगी कर्मियों की पहचान

 

जनगणना कार्य में लगे सभी कर्मियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें QR Code अंकित रहेगा. इसके जरिए संबंधित प्रगणक या कर्मी की पहचान सत्यापित की जा सकेगी. डीसी ने कहा कि बिना सत्यापन के किसी को भी जानकारी उपलब्ध न कराएं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही