Search

 
 
 

JCI रांची के 'एक्सपो उत्सव 2026' की तैयारियां शुरू, मोरहाबादी मैदान में हुआ भूमि पूजन

Ranchi News: जेसीआई इस वर्ष 29वीं वर्षगांठ मना रही है. इस मेले में हर साल की तरह देश-विदेश के कई आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे. इस बार 'पंचरत्न स्काईलाइन' मुख्य प्रायोजक की भूमिका में है. इसके साथ ही टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी भी को-प्रायोजक हैं.
 
एक्सपो उत्सव को लेकर भूमि पूजन

Ranchi News: युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (जूनियर चैंबर इंटरनेशनल) रांची के बहुप्रतीक्षित 'एक्सपो उत्सव 2026 की तैयारियां आधिकारिक तौर पर आरंभ हो गई हैं. आगामी 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक रांची के मोरहाबादी मैदान में विशाल व्यापार मेले का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर सोमवार को मोरहाबादी मैदान में विधिवत भूमि पूजन किया गया. एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने पूजा-अर्चना की.

इसे भी पढ़ें: 

जेसीआई इस वर्ष 29वीं वर्षगांठ मना रही है. इस मेले में हर साल की तरह देश-विदेश के कई आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे. इस बार 'पंचरत्न स्काईलाइन' मुख्य प्रायोजक की भूमिका में है. इसके साथ ही टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी भी को-प्रायोजक है.

 

आयोजन के साथ शहर के कई नामचीन ब्रांड्स सहयोगी के रूप में जुड़े हैं. इनमें होटल चाणक्य (हॉस्पिटैलिटी पार्टनर), मोशन (एजुकेशन पार्टनर), बुद्धा टोयोटा (ऑटोमोबाइल पार्टनर) और श्री अलंकार (ज्वेलरी पार्टनर) प्रमुख हैं. साथ ही श्नाइडर इलेक्ट्रिक, प्रभुजी, वॉव डिटेलिंग, बागला, बलीफिया, एनटीपीसी, आराध्या, अपना मार्ट, मी एंड मॉम्स, एटीसी, कैफीनेटर्स और रेडियो धूम भी विभिन्न श्रेणियों में पार्टनर बने हैं.

 

एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने बताया कि भूमि पूजन में संस्था के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया. इस अवसर पर एक्सपो के संयोजक जेसी नवीन गड़ोदिया, अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन और सचिव जेसी साकेत अग्रवाल मौजूद रहे. इनके अलावा को-ऑर्डिनेटर्स जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, एक्सपो ट्रेजरर जेसी सीए दीपक पटेल, डायरेक्टर बिजनेस जेसी ऋषभ जालान और उपाध्यक्ष (बिजनेस) जेसी अनिमेश निखिल ने भी उपस्थिति रहें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही