Ranchi News : परिसीमन प्रक्रिया के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों की ओर से 30 अगस्त को आदिवासी महाजुटान रैली का आयोजन किया गया हैं. रैली में राज्य के 24 जिलों से 32 जनजातीय समाज के लोग शामिल होंगे. इसमें मुंडा, उरांव, संथाल, हो और खड़िया समेत अन्य आदिवासी समाज के लोग पहुंचेंगे. इसे लेकर संगठनों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं.
रैली में आदिवासी समाज के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे. इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ रैली का आगाज होगा. महाजुटान का उद्देश्य परिसीमन प्रक्रिया के विरोध में आदिवासी समाज की एकजुटता और अपनी मांगों को मजबूती से सामने रखना है.
आयोजकों ने बताया कि रैली में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. विभिन्न जिलों से आने वाले प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के बीच रैली को लेकर समन्वय किया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

