Search

 
 
 

रांची में अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियां तेज, 1 सितंबर से शुरू होगी भर्ती

Ranchi : रांची में प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती रैली-2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मंगलवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें भर्ती प्रक्रिया को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए.
 

Ranchi : रांची में प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती रैली-2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मंगलवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें भर्ती प्रक्रिया को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए.


बैठक में सेना के अधिकारी एम.के. शर्मा ने जानकारी दी कि अग्निवीर भर्ती रैली 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी और करीब 12 से 13 दिनों तक चलेगी. उन्होंने जिला प्रशासन से सभी जरूरी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने का अनुरोध किया.


उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सभी तैयारियां समय पर और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुरक्षा, सुविधा और स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.


भर्ती स्थल पर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए एंबुलेंस, चिकित्सकों की टीम, स्ट्रेचर, कूलिंग रूम और अन्य मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए. वहीं, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वाटरप्रूफ जर्मन शेल्टर, विश्राम स्थल, बैरिकेडिंग, कार्पेट और पर्याप्त बैठने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी.


चूंकि अभ्यर्थियों का प्रवेश रात 12 बजे से शुरू होगा, इसलिए उपायुक्त ने भर्ती स्थल पर पर्याप्त रोशनी, जेनरेटर बैकअप, एलईडी स्क्रीन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, इंटरनेट कनेक्टिविटी, पेयजल, मोबाइल शौचालय और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.


इसके अलावा टेंट, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, खान-पान और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित विभागों एवं रांची नगर निगम को सौंपी गई है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भर्ती स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और नियमित गश्त के भी निर्देश दिए गए.


समीक्षा बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, सहायक समाहर्त्ता आस्था शरण, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय, पुलिस अधीक्षक (यातायात), पुलिस उपाधीक्षक सदर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और सेना के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही