Search

 
 
 

Bokaro News: छठ महापर्व की तैयारी पूरी, डीएसपी ने व्यवस्था का लिया जायजा

Bokaro News: मुख्यालय डीएसपी सह पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है, दुमका से महिला पुलिस की एक कंपनी बुलाई गई है. इस बार महिला पुलिस की संख्या बढ़ाई गई है.
 
व्यवस्था का डीएसपी ने लिया जायजा

Bokaro News: बोकारो में छठ पूजा को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकीं हैं. जिले के 129 घाटों पर थाना की पुलिस को छोड़कर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी. बोकारो डीसी ने कहा कि सभी घाटों पर साफ सफाई व्यवस्था पूरी की गई है, सभी घाटों पर मजिस्ट्रेटो की तैनाती की जा रही है. पूजा समितियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, समितियों का सहयोग भी मिल रहा है. 

इसे भी पढ़ें:

वहीं मुख्यालय डीएसपी सह पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है, दुमका से महिला पुलिस की एक कंपनी बुलाई गई है. इस बार महिला पुलिस की संख्या बढ़ाई गई है. सादे लिबास में भी पुलिस तैनात होंगे, अनवरत पुलिस गश्त की जाएगी. मार्ग परिवर्तित किए गए हैं, उनके समय भी निर्धारित किए गए हैं. सभी घाटों पर पुलिस तैनात रहेगी, गोताखोरों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, साथ ही अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है. ताकि किसी प्रकार के अनहोनी से निबटा जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही