Search

 
 
 

झारखंड स्थापना दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा 17 से 27 नवंबर तक मनाया जा रहा है. इस दौरान सभी जिलों में तीन प्रमुख विषयों पर प्रदर्शनियां लगायी जाएंगी. इनमें ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’, ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन डेस्टिनेशन’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन इकोनॉमिक एक्टिविटी’ शामिल हैं. इन प्रदर्शनियों के माध्यम से जिलों के खास उत्पाद, पर्यटन स्थल और आर्थिक गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा.
 

Ranchi: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के मुख्य कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं. मंगलवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव सह आयोजन-सह-समन्वय समिति की अध्यक्ष पूजा सिंघल ने खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिये.

 

पूजा सिंघल ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन व्यवस्थित और भव्य तरीके से किया जाए. इसमें आम लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें - 

 

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा 17 से 27 नवंबर तक मनाया जा रहा है. इस दौरान सभी जिलों में तीन प्रमुख विषयों पर प्रदर्शनियां लगायी जाएंगी. इनमें ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’, ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन डेस्टिनेशन’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन इकोनॉमिक एक्टिविटी’ शामिल हैं. इन प्रदर्शनियों के माध्यम से जिलों के खास उत्पाद, पर्यटन स्थल और आर्थिक गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा.

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, निदेशक माधवी मिश्रा, पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा, झारक्राफ्ट की एमडी गरिमा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही