Search

रांची में कचरा प्रबंधन को सशक्त बनाने की तैयारी : जगन्नाथपुर व बड़ा घाघरा में बनेंगे MRF केंद्र

Ranchi News : राजधानी में ठोस कचरा प्रबंधन को और अधिक सशक्त बनाने की कवायद शुरू हो गई है. रांची नगर निगम (RMC) जगन्नाथपुर और बड़ा घाघरा के चिन्हित क्षेत्र में दो नए मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) केंद्रों की स्थापना करने जा रहा है. इसके स्थापना के बाद इन क्षेत्रों से निकलने वाले कचरे का बेहतर वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा.
 
फाइल फोटो

इन केंद्रों पर सूखे कचरे की छंटाई की जाएगी. यहां कागज, प्लास्टिक, कांच, धातु और रबर जैसी चीजों को अलग किया जाएगा. उपयोग में न आने वाली पुरानी बैटरियों जैसे रिसाइकल योग्य कचरे की आधुनिक तरीके से छंटाई की जाएगी. इस एकीकृत व्यवस्था से लैंडफिल साइट्स पर कचरे का अत्यधिक दबाव कम होगा और शहर की स्वच्छता में सुधार आएगा. मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी केंद्र कचरा पृथक्करण और प्रसंस्करण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. इससे पूरे शहर का ठोस अपशिष्ट प्रबंधन ढांचा और अधिक सुदृढ़ होगा.

इसके बाद इन चीजों को रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा. अलग किए गए उपयोगी कचरे को बेचकर निगम राजस्व भी जुटाएगा. इसके अलावा झिरी में निर्माण कचरे और ईंधन से जुड़े दो विशेष प्लांट का भी निर्माण हो रहा हैं. शहर के गीले कचरे से बायोगैस भी बनाई जा रही है. अधिकारियों का मानना है कि इन प्रयासों से आने वाले समय में राजधानी रांची स्वच्छता के मामले देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही