Search

 
 
 

झारखंड पुलिस में जांच अधिकारियों की दक्षता बढ़ाने की तैयारी, सभी जिलों से दो-दो SI होंगे शामिल

Ranchi News: इस कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी जिलों और रेल पुलिस प्रमंडलों से दो-दो सब-इंस्पेक्टरों को नामित करने का निर्देश दिया गया था. आईजी ट्रेनिंग की ओर से जारी निर्देश में संबंधित अधिकारियों की सूची उनके व्हाट्सएप नंबर के साथ भेजने को कहा गया था.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: पुलिस अनुसंधान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए झारखंड पुलिस ने अधिकारियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया है. इसी कड़ी में रांची के होटवार स्थित अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय में सब-इंस्पेक्टरों के लिए पांच दिवसीय एडवांस्ड इन्वेस्टिगेशन ट्रेनिंग कोर्स आयोजित किया जा रहा है.

 

इस कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी जिलों और रेल पुलिस प्रमंडलों से दो-दो सब-इंस्पेक्टरों को नामित करने का निर्देश दिया गया था. आईजी ट्रेनिंग की ओर से जारी निर्देश में संबंधित अधिकारियों की सूची उनके व्हाट्सएप नंबर के साथ भेजने को कहा गया था.

इसे भी पढ़ें - 

 

11 अक्टूबर तक करना था योगदान

प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए नामित अधिकारियों को 11 अक्टूबर की दोपहर तक अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, होटवार में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया था. सभी अधिकारियों को पूरी वर्दी और पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना था.

 

पांच दिनों तक चलने वाले इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों के अनुसंधान संबंधी कौशल को विकसित करना है. इसके जरिए जांच प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है. यह पहल राज्य पुलिस के अनुसंधान कार्यों में अधिकारियों की दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही