Ranchi News: जिले में किसानों, छोटे कारोबारियों और स्वरोजगार शुरू करने वालों को आसानी से ऋण मिले, इसे लेकर प्रशासन ने बैंकों पर फोकस बढ़ा दिया है. मंगलवार को समाहरणालय में डीसीसी, डीएलआरसी और ऋण-जमा अनुपात निगरानी समिति की बैठक में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कम सीडी रेशियो वाले बैंकों को ऋण वितरण बढ़ाने का सख्त निर्देश दिए.
इसे भी पढ़ें:
उपायुक्त ने कहा कि बैंकों की भूमिका सिर्फ जमा राशि जुटाने तक सीमित नहीं है. प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक समय पर ऋण पहुंचाना भी उनकी जिम्मेदारी है. खासकर कृषि और एमएसएमई क्षेत्र में अधिक ऋण देने पर जोर दिया गया.
बैठक में जिले में ऋण की मांग कितनी हो रही है और उसके मुकाबले बैंकों का प्रदर्शन कैसा है, इसकी जानकारी ली गई.लोन मेला लगाने की तैयारियों की भी समीक्षा हुई. उपायुक्त ने जल्द लोन मेला आयोजित करने का निर्देश दिए.
केसीसी, एसएचजी क्रेडिट लिंकेज, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, पीएम स्वनिधि और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति देखी गई.सभी पात्र किसानों को केसीसी से जोड़ने और फसल बीमा का लक्ष्य पूरा करने को कहा गया.महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को पर्याप्त क्रेडिट लिंकेज देने के निर्देश भी दिए गए.
बैठक में अनुपस्थित बैंक प्रतिनिधियों पर भी उपायुक्त ने नाराजगी जताई. उन्होंने एलडीएम को संबंधित प्रतिनिधियों को शो-कॉज करने का निर्देश दिए. एमएसईपी योजनाओं के जरिए स्वरोजगार बढ़ाने और अगली तिमाही में बैंकिंग प्रदर्शन बेहतर करने पर भी जोर दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

