Search

 
 
 

झारखंड में बंद पड़े 9 लौह अयस्क खदानों के फिर से ऑक्शन की तैयारी

Ranchi News: बंद पड़ी खदानों की स्थिति पर नजर डालें तो अधिकांश मामले नियम 12(1)(gg) के तहत कार्रवाई या समीक्षा के दायरे में हैं. इसके अलावा कुछ खदानें नो-माइनिंग जोन (MPSM), पर्यावरणीय स्वीकृति और वन स्वीकृति नहीं मिलने तथा लीज अवधि समाप्त होने के कारण बंद हैं. इससे राज्य के खनिज संसाधनों का अपेक्षित उपयोग नहीं हो पा रहा है.
 
सिंबोलिक फोटो
  • 15 स्वीकृत आयरन ओर पट्टों में सिर्फ छह में हो रहा खनन
  • बंद खदानों में 8.27 लाख टन से अधिक लौह अयस्क का स्टॉक,
  • लीज रद्द कर दोबारा नीलामी की तैयारी में खान विभाग

Ranchi News: झारखंड में स्वीकृत 15 लौह अयस्क खनन पट्टों में से नौ विभिन्न कारणों से बंद पड़े हैं. यानी कुल स्वीकृत पट्टों में 60 प्रतिशत खदानों से फिलहाल खनन नहीं हो रहा है. खान एवं भूतत्व विभाग ने अब इन बंद खदानों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. विभाग ने वैसे पट्टाधारियों की समीक्षा करने का निर्णय लिया है, जिन्होंने भूमि अधिग्रहण, पर्यावरणीय स्वीकृति (EC) और वन स्वीकृति (FC) जैसी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के बावजूद खदान चालू करने में रुचि नहीं दिखाई है. 


ऐसे पट्टों को नियमानुसार रद्द करने और उनकी दोबारा नीलामी कराने की तैयारी है. खासकर MMDR संशोधन अधिनियम, 2025 लागू होने से पहले स्वीकृत निष्क्रिय खनन पट्टों की समीक्षा कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.


वहीं बंद पड़ी खदानों का सीधा असर राज्य के खनन राजस्व, औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार पर पड़ रहा है. सबसे अधिक प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिला है, जहां लौह अयस्क के कई बड़े खनन पट्टे लंबे समय से निष्क्रिय हैं.

इसे भी पढ़ें -

 


नियमों के उल्लंघन से लेकर स्वीकृति के अभाव तक कई कारण

बंद पड़ी खदानों की स्थिति पर नजर डालें तो अधिकांश मामले नियम 12(1)(gg) के तहत कार्रवाई या समीक्षा के दायरे में हैं. इसके अलावा कुछ खदानें नो-माइनिंग जोन (MPSM), पर्यावरणीय स्वीकृति और वन स्वीकृति नहीं मिलने तथा लीज अवधि समाप्त होने के कारण बंद हैं. इससे राज्य के खनिज संसाधनों का अपेक्षित उपयोग नहीं हो पा रहा है.


घाटकुड़ी, नोवामुंडी और मेरलगड़ा जैसे प्रमुख खनन क्षेत्रों में बंद पट्टों के परिसर में बड़ी मात्रा में लौह अयस्क का स्टॉक मौजूद है. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, आठ प्रमुख पट्टों में ही लगभग 8.27 लाख टन लौह अयस्क का भंडार दर्ज है. यह खनिज बाजार में पहुंचने और सरकार को राजस्व देने के बजाय खदान परिसरों में पड़ा हुआ है.


बंद खदानों से राजस्व का दोहरा नुकसान

लौह अयस्क की खदानें बंद रहने से सरकार को दो स्तरों पर नुकसान उठाना पड़ रहा है. पहला, खनन नहीं होने के कारण रॉयल्टी, नीलामी प्रीमियम और अन्य वैधानिक शुल्क के रूप में मिलने वाले संभावित राजस्व का नुकसान हो रहा है. दूसरा, खदानों से उत्पादन और परिवहन नहीं होने के कारण स्थानीय आर्थिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं.


खनन शुरू रहने पर राज्य को उत्पादन और खनिज की बिक्री के अनुपात में राजस्व मिलता है. इसके साथ ही परिवहन, खनिज प्रसंस्करण और संबंधित औद्योगिक गतिविधियों से भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ती हैं. खदानें बंद रहने से इन सभी क्षेत्रों पर असर पड़ता है. 


अब पट्टा रद्द कर दोबारा नीलामी की तैयारी

खान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पट्टाधारियों के पास खनन शुरू करने की क्षमता और अवसर होने के बावजूद खदानें निष्क्रिय पड़ी हैं, उनके कारण राज्य के खनिज संसाधनों का उपयोग बाधित नहीं होना चाहिए. इसलिए पुराने और निष्क्रिय पट्टों की समीक्षा कर नियमानुसार रद्दीकरण की कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद संबंधित खनन ब्लॉकों की पुनः नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है.


झारखंड में बंद पड़े लौह अयस्क पट्टों की स्थिति

पट्टाधारी/ कंपनी खनन क्षेत्र रकबा (हेक्टेयर) बंद रहने का कारण एवं उपलब्ध स्टॉक
निर्मल कुमार एवं प्रदीप कुमार घाटकुड़ी, पश्चिमी सिंहभूम 149.73   लगभग 2.37 लाख टन लौह अयस्क का स्टॉक मौजूद.
निर्मल कुमार एवं प्रदीप कुमार   नोवामुंडी, पश्चिमी सिंहभूम 66.78 लगभग 53.5 हजार टन खनिज स्टॉक दर्ज.
मिश्रीलाल जैन मेरलगड़ा, पश्चिमी सिंहभूम 202.35 लगभग 1.97 लाख टन लौह अयस्क उपलब्ध.
रुंगटा माइंस लिमिटेड   घाटकुड़ी, पश्चिमी सिंहभूम 138.85 1.85 लाख टन से अधिक लौह अयस्क का स्टॉक दर्ज.
रुंगटा माइंस लिमिटेड मेरलगड़ा, पश्चिमी सिंहभूम 115.22 लगभग 19.36 हजार टन स्टॉक मौजूद.
रामेश्वर जूट मिल लिमिटेड बराईबुरु, पश्चिमी सिंहभूम 259.00 लगभग 1.06 लाख टन लौह अयस्क का स्टॉक.
सिंहभूम मिनरल कंपनी करमपदा, पश्चिमी सिंहभूम 141.64 लगभग 69.1 हजार टन खनिज स्टॉक.
देवकाबाई भेलजी अजिताबुरु, पश्चिमी सिंहभूम 46.62   लगभग 10.44 हजार टन स्टॉक मौजूद.
अन्य पुराने पट्टेधारी पश्चिमी सिंहभूम एवं अन्य क्षेत्र ........ नो-माइनिंग जोन (MPSM), EC/FC स्वीकृति के अभाव और लीज अवधि समाप्त होने जैसे कारणों से बंद.

              Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही