Search

 
 
 

ढिंढोरा 2 का इंतजार खत्म, भुवन बाम की वेब सीरीज इस दिन होगी रिलीज

Lagatar Desk : ढिंढोरा 2 में एक बार फिर बीबी की वाइन्स यूनिवर्स के लोकप्रिय किरदारों की वापसी होगी. इस बार कहानी का मुख्य केंद्र टिटू मामा होंगे, जो 11 करोड़ रुपये के भारी नुकसान से जूझते नजर आएंगे. इस मुश्किल से निकलने के साथ-साथ वह अपने ससुराल वालों के साथ रिश्ते सुधारने की भी कोशिश करेंगे.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम एक बार फिर अपने पॉपुलर कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज ढिंढोरा के दूसरे सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. लंबे इंतजार के बाद ढिंढोरा 2 की रिलीज डेट सामने आ गई है.यह सीरीज 20 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है.

 

 

 

11 करोड़ के नुकसान में फंसे टिटू मामा

ढिंढोरा 2 में एक बार फिर बीबी की वाइन्स यूनिवर्स के लोकप्रिय किरदारों की वापसी होगी. इस बार कहानी का मुख्य केंद्र टिटू मामा होंगे, जो 11 करोड़ रुपये के भारी नुकसान से जूझते नजर आएंगे. इस मुश्किल से निकलने के साथ-साथ वह अपने ससुराल वालों के साथ रिश्ते सुधारने की भी कोशिश करेंगे.

 

सीरीज में दर्शकों को खजाने की तलाश, पारिवारिक खींचतान, एक्शन, गाने और भरपूर देसी कॉमेडी देखने को मिलेगी. ऐसे में दूसरे सीजन में मनोरंजन का डबल डोज मिलने की उम्मीद है.

 

संजीदा शेख निभाएंगी कविता मामी का किरदार

इस सीजन में एक्टर संजीदा शेख की भी एंट्री हुई है. वह सीरीज में कविता मामी यानी टिटू मामा की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी. अपने किरदार को लेकर संजीदा ने बताया कि कविता एक बेबाक महिला हैं, जो टिटू मामा के सामने अपनी बात रखने से बिल्कुल नहीं हिचकिचाती.

 

उन्होंने कहा कि टिटू मामा के पास हर सवाल का जवाब होता है, लेकिन कविता उनकी बातों के पीछे छिपी सच्चाई को अच्छी तरह समझती हैं. संजीदा ने भुवन बाम के साथ काम करने के अनुभव को भी काफी मजेदार बताया.

 

ये कलाकार आएंगे नजर

भुवन बाम ढिंढोरा 2  में बीबी की वाइन्स यूनिवर्स के अपने कई लोकप्रिय किरदारों के साथ वापसी कर रहे हैं. उनके अलावा गायत्री भारद्वाज, संजीदा शेख, राजेश तैलंग समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही