Search

 
 
 

झारखंड के खनिजों को देश-विदेश में दिखाने की तैयारी, स्टॉल लगाने के लिए विभाग ने निकाली निविदा

Ranchi News: विभाग ने Tender No. 07/2026-27 के तहत यह निविदा जारी की है. इसके तहत राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेलों, प्रदर्शनियों और मार्ट्स में जरूरत के अनुसार विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे. स्टॉल का न्यूनतम आकार 3 मीटरx 3 मीटर होगा. चयनित एजेंसी को स्टॉल का निर्माण करने के साथ थीम के अनुसार सजावट, लाइटिंग, फर्नीचर, सफाई और रखरखाव की व्यवस्था भी करनी होगी.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: झारखंड के खनिज और भू-विज्ञान से जुड़ी जानकारी को देश और विदेश के बड़े व्यापार मेलों और प्रदर्शनियों में दिखाने की तैयारी है. इसके लिए खान एवं भूतत्व विभाग के भूतत्व निदेशालय ने विभागीय स्टॉल बनाने और सजाने के लिए निविदा जारी की है.

 

विभाग ने Tender No. 07/2026-27 के तहत यह निविदा जारी की है. इसके तहत राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेलों, प्रदर्शनियों और मार्ट्स में जरूरत के अनुसार विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे.

 

स्टॉल का न्यूनतम आकार 3 मीटरx 3 मीटर होगा. चयनित एजेंसी को स्टॉल का निर्माण करने के साथ थीम के अनुसार सजावट, लाइटिंग, फर्नीचर, सफाई और रखरखाव की व्यवस्था भी करनी होगी. इस काम के लिए चयनित एजेंसी के साथ एक साल का अनुबंध किया जाएगा. यह अवधि Work Order जारी होने की तारीख से शुरू होगी.

इसे भी पढ़ें - 

 

निविदा दस्तावेज की कीमत 5,000 रुपये रखी गई है. यह राशि वापस नहीं होगी. इच्छुक एजेंसियां निविदा की शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकती हैं. निविदा 25 सितंबर 2026 को जारी की गई है. बोली जमा करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर 2026 है. आवेदन दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे. इसी दिन दोपहर 3.30 बजे तकनीकी और वित्तीय बोली खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी.

 

इच्छुक एजेंसियां तकनीकी और वित्तीय बोली अलग-अलग सीलबंद लिफाफे में जमा कर सकती हैं. आवेदन स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से भूतत्व निदेशालय, इंजीनियर्स हॉस्टल नंबर-2, दूसरी मंजिल, धुर्वा, रांची-834004 के पते पर जमा किया जा सकता है.

 

चयनित एजेंसी को प्रदर्शनी शुरू होने से कम से कम एक दिन पहले स्टॉल का निर्माण और उससे जुड़ी सभी तैयारियां पूरी करनी होंगी. विभाग के अनुसार, इन प्रदर्शनियों के माध्यम से झारखंड की खनिज संपदा, खनिज खोज से जुड़ी तकनीक और खनिजों के टिकाऊ उपयोग से जुड़ी जानकारी अलग-अलग मंचों पर प्रदर्शित की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही