Search

 
 
 

पोलियो अभियान को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, सभी विभागों को भागीदारी के निर्देश

झारखंड में 28 से 30 जून तक होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार ने सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया है. इस संबंध में आयोजित राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.
 

Ranchi: झारखंड में 28 से 30 जून तक होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार ने सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया है. इस संबंध में आयोजित राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.

 

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने आईसीडीएस, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, शिक्षा और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहिया, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह और ग्राम स्तरीय संगठन लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएं.

 

बैठक में उपायुक्तों को निर्देश दिया गया कि अभियान के तीनों दिनों में रोजाना समीक्षा बैठक कर प्रगति का आकलन करें. जहां बच्चों के छूटने या कम कवरेज की जानकारी मिले, वहां तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएं.

 

बैठक में यह भी बताया गया कि भारत 2011 से वाइल्ड पोलियो वायरस से मुक्त है, लेकिन दुनिया के कुछ देशों में अब भी वायरस का प्रसार होने के कारण सतर्कता बनाए रखना जरूरी है. इसलिए हर बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही