Search

 
 
 

चक्रधरपुर की बिटियां अदिति को राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर की बिटियां अदिति कुंडू को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मंगलवार को पुरस्कृत किया.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर की बिटियां अदिति कुंडू को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मंगलवार को पुरस्कृत किया. अदिति भारत स्काउट्स एंड गाइड्स चक्रधरपुर मंडल में रेंजर हैं. स्काउट्स एंड गाइड्स में बेहतर कार्य व समर्पण, अनुशासन, सेवा के लिए अदिति कुंडू को पुरस्कृत किया गया.

 

इसे लेकर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के चक्रधरपुर मंडल के स्काउट, गाइड, रेंजर, रोबर में खुशी का माहौल है. सभी ने अदिति कुंडू को बधाई दी. मंडल के अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं साथी रेंजर्स ने अदिति की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह सम्मान चक्रधरपुर के युवाओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही