Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज का प्रवचन सुना, उनका आशीर्वाद लिया

द्रौपदी मुर्मू ने महाराज के उपदेश और प्रवचन ध्यान से सुने. भक्ति मार्ग, मानसिक शांति और सेवा भाव जैसे विषयों पर चर्चा की. खबर है कि उन्होंने श्री प्रेमानंद महाराज के साथ एकांत में मंथन किया.सत्संग और मानवता के कल्याण के लिए महाराज के प्रयासों की सराहना की.
Advertisement
Advertisement
  • प्रेमानंद महाराज  ने राष्ट्रपति को श्री राधा नाम की महिमा के बारे में बताया.
  • नवरात्र के पहले दिन अयोध्या में रामलला के दर्शन किये.
  • राष्ट्रपति ने श्री प्रेमानंद महाराज के साथ एकांत में मंथन किया.

Mathura : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों धार्मिक यात्रा पर उत्तर प्रदेश में हैं. कल गुरुवार को वासंतिक नवरात्र के पहले दिन उन्होंने अयोध्या में रामलला के दर्शन किये. राष्ट्रपति श्रीराम यंत्र की स्थापना से जुड़े पूजन कार्यक्रम में शामिल हुई. इसके बाद कल शाम वे मथुरा पहुंची.  

 

मथुरा दौरे के दूसरे दिन आज शुक्रवार को द्रौपदी मुर्मू वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचीं. यहां राष्ट्रपति ने  संत श्री प्रेमानंद महाराज जी से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया.उन्होंने राष्ट्रपति को मंगलमय जीवन और राष्ट्र की प्रगति के लिए आशीर्वाद दिया.

 

द्रौपदी मुर्मू ने महाराज के उपदेश और प्रवचन ध्यान से सुने. भक्ति मार्ग, मानसिक शांति और सेवा भाव जैसे विषयों पर चर्चा की. खबर है कि उन्होंने श्री प्रेमानंद महाराज के साथ एकांत में मंथन किया.सत्संग और मानवता के कल्याण के लिए महाराज के प्रयासों की सराहना की.  

 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी  उपस्थित थे. सूत्रों के अनुसार प्रेमानंद महाराज  ने राष्ट्रपति को श्री राधा नाम की महिमा और निस्वार्थ कर्म के महत्व के बारे में बताया.

 

अहम बात यह है कि प्रेमानंद महाराज अपने प्रखर विचारों और राधा वल्लभ संप्रदाय की भक्ति परंपरा के लिए विश्वभर में जाने जाते हैं. राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मथुरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे 


 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही