Search

 
 
 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी, खड़गे अस्पताल पहुंचे, शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी

पीएम के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा नेता राहुल गांधी ने भी सर गंगा राम अस्पताल पहुंच कर गुरुजी को श्रद्धांजलि दी.
 

New Delhi  :  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद आज सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो  गया. उन्हें श्रद्धांजलि देने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अस्पताल पहुंची. उनसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी भी सर गंगाराम हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी. साथ ही सीएम हेमंत सोरेन को ढाढ़स बंधाया.  

 

 

 

   

पीएम ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसके लिए वे सदैव याद किये जायेंगे.

 

 

पीएम के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा  में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सर गंगा राम अस्पताल पहुंच कर गुरुजी को श्रद्धांजलि दी.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही