Search

 
 
 

राष्ट्रपति चुनाव : JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन से मिलने पहुंची CM आवास पहुंची NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू

 
Ranchi :राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से मिलने उनके आवास पहुंची हैं. शिबु सोरेन से मुलाकात के वक्त द्रौपदी मुर्मू के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश  और केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल मौजूद रहे. इसके अलावा अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद हैं. इस मुलाकात में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित हैं.  बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू सोमवार को रांची दौरे पर हैं. इस दौरान वे तमाम राजनीतिक दलों से राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपने समर्थन में वोट किये जाने की अपील कर रही हैं. दोपहर को उन्होंने बीएनआर चाणक्य में भाजपा और आजसू विधायकों और सांसदों के साथ बैठक भी की थी. इसे भी पढ़ें  - असिस्टेंट">https://lagatar.in/hearing-on-assistant-engineer-appointment-completed-in-hc-decision-on-14-government-and-jpsc-debated-for-75-minutes/">असिस्टेंट

इंजीनियर नियुक्ति पर HC में सुनवाई पूरी, 14 को फैसला, सरकार और JPSC ने 75 मिनट की बहस
[caption id="attachment_348363" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/SHIBU-MURMU.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शिबु सोरेन से मिलने पहुंची द्रौपदी मुर्मू[/caption]

बैठक में हो गयी थीं भावुक 

इससे पहले द्रौपदी मुर्मू ने NDA की ओर से आयोजित सांसदों और विधायकों की बैठक को बीएनआर चाणक्या में संबोधित किया था. संबोधन के दौरान द्रौपदी मुर्मू भावुक हो गयी थीं. उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं, तो उन्होंने उनसे कहा कि मेरे जैसे छोटे से गांव के व्यक्ति, एक साधारण शिक्षक को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. क्या मैं उस पद के लायक हूं. क्या देश का प्रथम नागरिक बनाने का निर्णय सही है. तब प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत का संविधान आपको रास्ता दिखाएगा, संविधान आपका संरक्षण करेगा. प्रधानमंत्री ने कहा चिंता मत करिए आपने झारखंड के राज्यपाल के तौर पर काबिले तारीफ काम किया है. हम सब इससे गौरवान्वित हैं. यह बेहद खुशी की बात है कि देश की एक जनजातीय महिला राष्ट्रपति बनने जा रही हैं. द्रौपदी मुर्मू ने सांसदों और विधायकों से समर्थन मांगते हुए कहा था कि उनका झारखंड से काफी लगाव है. झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं. वहीं उनकी दादी भी झारखंड की ही हैं और पूर्वज भी झारखंडी हैं. उनकी रगों में झारखंड का खून दौड़ता है. इसे भी पढ़ें - शेल">https://lagatar.in/shell-company-pil-government-filed-ia-in-high-court-said-in-the-petition-pil-person-submitted-wrong-documents/">शेल

कंपनी PIL: सरकार ने हाईकोर्ट में दायर की IA, याचिका में कहा- PIL करने वाले ने गलत दस्तावेज प्रस्तुत किये
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही