Search

 
 
 

Ramgarh News: शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आभूषण बरामद

रामगढ़ पुलिस ने चितरपुर शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार, लूटे गए आभूषण और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: रामगढ़ पुलिस ने चितरपुर शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार, लूटे गए आभूषण और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है.

Uploaded Image

यह घटना रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर रजरप्पा मोड़ स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स में हुई थी. पुलिस टीम मामले में बचे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी.

इसे भी पढ़ें: 

इसी क्रम में शमशेर आलम को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम का एक पिस्टल, दो मैगजीन और 7.65 एमएम के दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

 

इसके अतिरिक्त, बिना नंबर प्लेट की एक बाइक भी जब्त की गई. शमशेर आलम के घर से छिपाकर रखे गए सोने जैसे दिखने वाले 22 आभूषण (कुल वजन करीब 370 ग्राम) और चांदी जैसे दिखने वाले 9 आभूषण (कुल वजन लगभग 160 ग्राम) भी बरामद कर विधिवत जब्त किए गए हैं.

 

गिरफ्तार अभियुक्त शमशेर आलम के खिलाफ रामगढ़ सहित विभिन्न जिलों में कुल 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही