Search

 
 
 

प्रिंस नरूला ने Elvish Yadav संग विवाद पर तोड़ी चुप्पी,बोलें- न दोस्त, न दुश्मन वाला रिश्ता...

The 50 फेम प्रिंस नरूला ने हाल ही में एल्विश यादव के साथ अपने विवाद पर खुलकर बात की. साथ ही उन्होंने रजत दलाल के एटीट्यूड पर भी निशाना साधा
 

Lagatar desk : The 50 फेम प्रिंस नरूला ने हाल ही में एल्विश यादव के साथ अपने विवाद पर खुलकर बात की. साथ ही उन्होंने रजत दलाल के एटीट्यूड पर भी निशाना साधा.

 

एल्विश यादव संग विवाद पर क्या बोले प्रिंस

प्रिंस नरूला और एल्विश यादव के बीच रोडीज़ XX के दौरान बड़ा विवाद देखने को मिला था. दोनों के बीच तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप हुए थे.हालांकि अब प्रिंस का कहना है कि इस विवाद को लोगों ने जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया. उन्होंने इंटरव्यू में कहा -मेरी और एल्विश की इतनी बहस नहीं हुई थी जितनी लोगों ने बना दी. हमारी कॉन्ट्रोवर्सी खत्म हो चुकी है. वो अपने काम में बिज़ी है, मैं अपने काम में बिज़ी हूं.

 

‘न दोस्त, न दुश्मन’ वाला रिश्ता

प्रिंस ने साफ किया कि अब उनके और एल्विश के बीच न दोस्ती है और न ही दुश्मनी.हम ठीक भी नहीं हैं, बुरे भी नहीं हैं. दोस्त नहीं हैं, पर दुश्मन भी नहीं हैं.वहीं एल्विश यादव ने भी प्रिंस को ईगोस्टिक बताया और कहा कि वह किसी भी नेगेटिव बातचीत से दूर रहना चाहते हैं.

 

एल्विश की ग्रोथ की तारीफ

दिलचस्प बात यह रही कि विवाद के बावजूद प्रिंस नरूला ने एल्विश की तारीफ की. उन्होंने कहा कि एल्विश अब पहले से ज्यादा समझदार और सुलझे हुए इंसान बन चुके हैं.

 

शो में प्रिंस का सफर

The 50 में प्रिंस नरूला ने सेमीफाइनल तक शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने फाइनल का टिकट भी जीता, लेकिन खुद फिनाले में न खेलकर वह टिकट शिव ठाकरे को दे दिया, जिन्होंने शो का पहला सीजन जीत लिया.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही