Search

प्रिंस नरूला ने Rajat dalal  संग झगड़े पर तोड़ी चुप्पी ,लगाए गंभीर आरोप

Lagatar desk : The 50 में प्रिंस नरूला और रजत दलाल  के बीच हुई तकरार शो खत्म होने के बाद भी सुर्खियों में बनी हुई है. दोनों के बीच की ऑन-स्क्रीन लड़ाई अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है.

 


शो के बाद भी जारी है विवाद

 

'द 50' हाउस में दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच कई बार तीखी बहस देखने को मिली. आमतौर पर कई रियलिटी शो कंटेस्टेंट्स शो खत्म होने के बाद अपने झगड़ों को सिर्फ कैमरे के लिए बताते हैं, लेकिन यहां मामला उल्टा नजर आ रहा है. शो खत्म होने के बाद भी दोनों के बीच तनातनी बनी हुई है.

 

 

रजत के व्यवहार से नाराज थे प्रिंस

प्रिंस नरूला  ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी नाराजगी की वजह रजत दलाल का व्यवहार था. उन्होंने कहा कि उन्होंने रजत को खेल में निष्पक्ष रहने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया.प्रिंस ने इंटरव्यू में कहा,मेरा झगड़ा सिर्फ इसी बात का था कि जब तुम इंडस्ट्री में आए हो तो अच्छे से काम करो... इंडस्ट्री बहुत साफ-सुथरी है, तो ये सब छोड़कर आओ.उन्होंने आगे यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह भी उसी अंदाज़ में जवाब देना जानते हैं, जिससे उनके जवाब लोगों को तीखे लगते हैं.

 

रजत को दी थी कई बार चेतावनी

प्रिंस ने बताया कि वह आमतौर पर सोच-समझकर जवाब देते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने रजत को कई बार चेतावनी दी थी. उनका कहना है कि हर बार रजत की तरफ से ही विवाद शुरू होता था. उन्होंने यह भी दावा किया कि विवाद अक्सर उनका पीछा करते हैं क्योंकि उनका स्वभाव थोड़ा गर्म है.

 

 

दूसरे कंटेस्टेंट्स पर भी साधा निशाना

इस दौरान दिव्या अग्रवाल और अदनान शेख पर भी प्रिंस ने निशाना साधते हुए उन्हें शोहरत का भूखा बताया. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि अब वह इन विवादों से आगे बढ़ चुके हैं.

 

क्या था पूरा मामला

 

शो के दौरान रजत दलाल ने प्रिंस पर गंदा खेल खेलने का आरोप लगाया था. इसके जवाब में  प्रिंस नरुला ने कहा कि सफलता हासिल करने में समय लगता है और जल्द ही रजत भी उस मुकाम तक पहुंचेंगे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//