Search

 
 
 

खुद को कोहली बता बैठे प्रिंस नरूला ,रजत दलाल पर भी साधा निशाना

कई रियलिटी शोज जीत चुके प्रिंस नरूला इस बार रियलिटी शो ‘द 50’ का खिताब अपने नाम नहीं कर पाए. इस शो के विजेता शिव ठाकरे बने. हालांकि हार के बाद भी प्रिंस अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं.
 

Lagatar desk : कई रियलिटी शोज जीत चुके प्रिंस नरूला इस बार रियलिटी शो ‘द 50’ का खिताब अपने नाम नहीं कर पाए. इस शो के विजेता शिव ठाकरे बने. हालांकि हार के बाद भी प्रिंस अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं.

 

 

खुद की तुलना विराट कोहली से क्यों की

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रिंस नरूला ने खुद की तुलना विराट कोहली से कर डाली. उन्होंने कहा कि जैसे आईपीएल में नए खिलाड़ी के सामने भी विराट कोहली की अलग पहचान रहती है, वैसे ही रियलिटी शोज में उनका भी एक अलग क्लास है.प्रिंस ने यह भी कहा कि जहां कुछ कंटेस्टेंट्स शो में आने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं, वहीं उन्हें खुद शो के मेकर्स बुलाते हैं.

 

रजत दलाल पर कसा तंज

इसी बीच शो के अन्य कंटेस्टेंट रजत दलाल को लेकर भी प्रिंस नरूला ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग शो की अहमियत नहीं समझते और दूसरों पर टिप्पणी करते रहते हैं.प्रिंस के अनुसार, उनका मकसद ट्रॉफी जीतना नहीं बल्कि अपनी टीम को फिनाले तक पहुंचाना था.

 

रियलिटी शोज के किंग हैं प्रिंस


प्रिंस नरूला  को रियलिटी शोज का किंग भी कहा जाता है. वह अब तक कई बड़े शोज जीत चुके हैं, जिनमें -एमटीवी रोडीज़ (सीजन 12),एमटीवी स्प्लिट्सविला (सीजन 8),बिग बॉस (सीजन 9),नच बलिए (सीजन 9)शामिल हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही