Search

 
 
 

Anushka Shetty की सगाई की खबरों से मचा बवाल, जानें वायरल क्लिप का सच

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की खबर तेजी से वायरल हो रही है, लेकिन इस दावे के पीछे का सच कुछ और ही है.
 

Lagatsr desk : साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की खबर तेजी से वायरल हो रही है, लेकिन इस दावे के पीछे का सच कुछ और ही है.

 

 

क्या है वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो  तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अनुष्का शेट्टी साड़ी में नजर आ रही हैं और एक शख्स के साथ हाथ में हाथ डाले चल रही हैं. आसपास मौजूद लोग तालियां बजाते दिख रहे हैं. इसी वीडियो को देखकर फैंस ने कयास लगा लिया कि एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है.लेकिन जांच में सामने आया कि यह वीडियो सगाई का नहीं है.

 

10 साल पुराना निकला वीडियो

वायरल क्लिप दरअसल करीब 10 साल पुराने फैशन शो का है. इसमें अनुष्का के साथ जो शख्स दिख रहा है, वह उनका मंगेतर नहीं बल्कि शो से जुड़ा मॉडल या डिजाइनर है.एक्ट्रेस की टीम ने भी साफ कर दिया है कि सगाई की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं.

 

पर्सनल लाइफ को लेकर रहती हैं प्राइवेट

अनुष्का शेट्टी हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखती हैं. उनकी लव लाइफ को लेकर भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आती.पहले उनका नाम प्रभास  के साथ जोड़ा गया था, जो उनके साथ बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली 2: द कंक्लूजन में नजर आए थे. हालांकि, दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही