Search

 
 
 

विज्ञान संकाय की प्रयोगशालाओं को उत्कृष्ट बनाना प्राथमिकता : कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

DSPMU के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के नियमित निरीक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण में रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान, उर्दू और समाजशास्त्र विभाग का निरीक्षण किया.
 

Ranchi : DSPMU के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के नियमित निरीक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण में रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान, उर्दू और समाजशास्त्र विभाग का निरीक्षण किया.

 

निरीक्षण के दौरान कुलपति सबसे पहले रसायन विज्ञान विभाग पहुंचे, जहां विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने उन्हें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर आधारित पुस्तकें भेंट कीं. विभागाध्यक्ष ने कुलपति को विभाग की कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, उपकरणों और उपलब्ध रसायनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी.

 

कुलपति ने कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या, प्रयोगशालाओं, भंडार कक्ष और जलापूर्ति व्यवस्था सहित विभाग की समग्र स्थिति का अवलोकन किया. इस दौरान विभाग के सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे.

 

इसके बाद कुलपति ने राजनीति विज्ञान विभाग का निरीक्षण किया, जहां विभागाध्यक्ष डॉ. किरण झा और अन्य शिक्षकों के साथ कक्षाओं की स्थिति, विद्यार्थियों की संख्या और आधारभूत संरचना को लेकर चर्चा की. इसके बाद उर्दू विभाग में विभागाध्यक्ष एवं मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. अयूब से विभाग से संबंधित जानकारी ली. समाजशास्त्र विभाग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा में उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद भी किया. इस अवसर पर समन्वयक डॉ. शमा सोनाली भी मौजूद रहीं.

 

 

कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने सभी विभागीय शिक्षकों से उनके शोध कार्यों की जानकारी ली और कहा कि सामाजिक विज्ञान, मानविकी और विज्ञान संकाय के विभागों की आधारभूत संरचना को मजबूत करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है. उन्होंने विशेष रूप से कहा कि विज्ञान संकाय की सभी प्रयोगशालाओं को उत्कृष्ट स्तर पर ले जाना उनका प्रमुख लक्ष्य है, ताकि विद्यार्थियों और प्राध्यापकों दोनों के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार किया जा सके.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही