Search

 
 
 

कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए निजी अस्पतालों को रखने होंगे 70 फीसदी बेड रिजर्व - उपायुक्त

 

Dhanbad: वैश्विक माहमारी की दूसरी लहर में मरीजों की बढ़ती संख्या से शासन प्रशासन के साथ जनता भी परेशान है. लिहाजा धनबाद उपायुक्त ने अधिसूचित कोविड के निजी अस्पतालों को 70 फीसदी बेड सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है. साथ ही सभी अस्पतालों को 24 घंटे के अंदर अपने संसाधनों का पूरा उपयोग करते हुए बेड की संख्या भी बढ़ाने का निर्देश दिया है. उन्होंने 1 मई 2021 की शाम तक इसकी सूचना कोविड कंट्रोल रूम से साझा करने का भी निर्देश दिया है.

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. मरीजों के उचित स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए डेडीकेटेड कोविड हेल्थ केयर सेंटर एवं अस्पताल में मरीजों का उपचार कराया जा रहा है. साथ ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद ने 21 निजी चिकित्सालयों को कोरोना संक्रमित मरीज के इलाज के लिए अनुमति प्रदान की है. उन्होंने कहा कि बढ़ाए गये बेड के आलोक में 2 मई 2021 से संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए निजी चिकित्सा संस्थानों में भेजा जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही