Lagatar Desk : रियलिटी शो द राइज एंड फॉल सीजन 2 में इन दिनों सत्ता, पैसों और ईगो को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर घमासान देखने को मिल रहा है.
टास्क शुरू होने से पहले प्रियंका और गौतम गुलाटी के बीच जमकर बहस हुई. प्रियंका ने गौतम पर झूठ बोलने और उनकी भावनाओं को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि गौतम एक मजबूत महिला को स्वीकार नहीं कर सकते.
Behen Jagatmata nahi , Iss baar Chandi mata bano 👊 Mark my words,Season 2 of Rise and Fall will be remembered as Priyanka’s season. 👑🔥 #PriyankaChaharChoudhary #RiseAndFallS2 https://t.co/nmwC4OQNYT
— 𝓑𝓲𝓷𝓭𝓪𝓪𝓼! 𝓙𝓮𝓮 𝓵𝓮 𝓳𝓪𝓻𝓪 (@shree_wonders) October 5, 2026
32 लाख रुपये का हुआ नुकसान
जब रकम घटते-घटते 6 लाख रुपये रह गई, तब प्रियंका ने बजर दबाने का फैसला किया. इससे उन्होंने 6 लाख रुपये की रकम बचा ली, लेकिन पेंटहाउस की प्राइज मनी में से 32 लाख रुपये कम हो गए. इसके साथ ही प्रियंका सीधे बेसमेंट में पहुंच गईं, जबकि करण पटेल पेंटहाउस में सुरक्षित रहे.

