Search

प्रो. सारंग मेढेकर को मिलेगा सीयूजे कुलपति पद का कार्यभार

Ranchi : केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) में कुलपति पद को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया गया है. भारत की राष्ट्रपति, जो केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड की कुलाधिपति (Visitor) भी हैं, उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है कि वर्तमान कुलपति प्रो.क्षितिभूषण दास के कार्यकाल की समाप्ति के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार प्रो. सारंग मेढेकर को सौंपा जाएगा.

 

प्रो. सारंग मेढेकर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में प्राध्यापक हैं और वे वर्तमान में विश्वविद्यालय के द्वितीय वरिष्ठतम प्रोफेसर हैं. वे नए कुलपति की नियुक्ति और उनके द्वारा पदभार ग्रहण किए जाने तक कुलपति का दायित्व संभालेंगे.

 

यह व्यवस्था विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है. नए कुलपति की नियुक्ति होने तक प्रो. मेढेकर कार्यवाहक कुलपति के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp