Search

 
 
 

Ranchi News: JSSC-CGL गड़बड़ी की जांच तेज, देवघर से बिहार का युवक हिरासत में

Ranchi News: बैजनाथपुर बंधा इलाके में एक मकान से युवक को पकड़ा गया. तलाशी के दौरान कुछ अभ्यर्थियों के चेक, प्रमाण पत्र और अन्य कागजात मिलने की बात सामने आई है. CID अब इन दस्तावेजों की जांच के साथ संबंधित बैंक खातों और पैसों के लेनदेन की जानकारी जुटा रही है.
 
अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की सांकेतिक तस्वीर.

Ranchi News: JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और गड़बड़ी की जांच कर रही CID ने देवघर में कार्रवाई करते हुए बिहार के बांका जिले के रहने वाले सुधाकर यादव को हिरासत में लिया है. रिखिया थाना क्षेत्र से हिरासत में लिए गए सुधाकर को रांची लाकर पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: 

सूत्रों के मुताबिक, बैजनाथपुर बंधा इलाके में एक मकान से सुधाकर को पकड़ा गया. तलाशी के दौरान कुछ अभ्यर्थियों के चेक, प्रमाण पत्र और अन्य कागजात मिलने की बात सामने आई है. CID अब इन दस्तावेजों की जांच के साथ संबंधित बैंक खातों और पैसों के लेनदेन की जानकारी भी जुटा रही है.

 

जांच के दौरान कुछ अभ्यर्थियों से पूछताछ में सुधाकर का नाम सामने आया था. अभ्यर्थियों ने कथित तौर पर बताया कि वह कई लोगों के संपर्क में था और परीक्षा की तैयारी में मदद के अलावा प्रश्न-उत्तर याद कराने में भी उसकी भूमिका रही है. इसी जानकारी के आधार पर CID ने उसकी तलाश शुरू की थी.

 

सुधाकर के रांची सचिवालय में लिपिक के पद पर काम करने की भी जानकारी मिली है. बताया जा रहा है कि वर्ष 2018 से वह सचिवालय में कार्यरत था. उसका तबादला दुमका होने के बाद वह देवघर में रह रहा था. CID अब उसके मोबाइल, संपर्क में रहे लोगों और बैंक खातों की जांच कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

 

JSSC-CGL मामले में कोडरमा के डोमचांच निवासी राजेश प्रसाद यादव और संदीप कुमार से भी CID ने रविवार को लंबी पूछताछ की. दोनों पर अभ्यर्थियों को कथित तौर पर परीक्षा में मदद पहुंचाने का संदेह है.

 

जांच एजेंसी उनके वाट्सएप चैट, बैंक लेनदेन और अभ्यर्थियों से संपर्क की जानकारी खंगाल रही है. दोनों को सोमवार को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है. CID यह पता लगाने में जुटी है कि कथित पेपर लीक मामले में अभ्यर्थियों और संदिग्ध लोगों के बीच संपर्क किस माध्यम से हुआ और इसमें किस-किस की भूमिका रही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही