Search

 
 
 

पुलिस अधिकारियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू, चयन समिति ने लिया फैसला

Ranchi News : पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार  चयन समिति की बैठक में जिन पुलिस पदाधिकारियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने के लिए योग्य पाया गया है, उनके मामले में आगे की वित्तीय प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
 

Ranchi News : झारखंड पुलिस के कई अधिकारियों को एसीपी और एमएसीपी योजना के तहत वित्तीय उन्नयन का लाभ देने की प्रक्रिया तेज हो गई है. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने हुई महानिदेशक चयन परिषद-सह-स्क्रीनिंग समिति की बैठक का विवरण (Minutes) जारी कर दिया है. बैठक में पात्र पुलिस पदाधिकारियों के एसीपी-एमएसीपी लाभ से जुड़े मामलों पर विचार किया गया और विभिन्न पदाधिकारियों के संबंध में निर्णय लिए गए.


पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार  चयन समिति की बैठक में जिन पुलिस पदाधिकारियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने के लिए योग्य पाया गया है, उनके मामले में आगे की वित्तीय प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

 

 


वेतन निर्धारण सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई आंतरिक वित्तीय सलाहकार तथा गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सहमति के बाद की जाएगी. इसके बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से संबंधित अधिकारियों के लिए आवश्यक आदेश जारी किया जाएगा.


समिति की बैठक की अध्यक्षता डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की. बैठक में पुलिस महानिदेशक प्रभात कुमार, पुलिस महानिदेशक असीम विक्रांत मिज, पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार पंकज कंबोज के अलावा सरकार के संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए.


बैठक में पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति तिथि, वर्तमान पदस्थापन और पूर्व में दिए गए एसीपी-एमएसीपी लाभ के आधार पर उनके मामलों की समीक्षा की गई. कार्यवृत्त में अलग-अलग धिकारियों के संबंध में पूर्व में दिए गए वित्तीय उन्नयन और अब मिलने वाले लाभ से संबंधित निर्णय दर्ज किए गए हैं.


पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों को बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही