Search

 
 
 

गढ़वा जिला झामुमो समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज, 17 सदस्यीय संयोजक मंडल गठित

Ranchi News: 23 सितंबर 2026 को जारी पूर्व के कार्यालय आदेश में संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया गया है. पार्टी की ओर से दो अक्टूबर 2026 को गठित जांच दल की अनुशंसा और उसके प्रतिवेदन के आलोक में गढ़वा जिला समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है.
 
झामुमो कार्यालय

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति ने गढ़वा जिला समिति के पुनर्गठन की दिशा में कदम उठाते हुए 17 सदस्यीय संयोजक मंडल का गठन किया है. 

 

23 सितंबर 2026 को जारी पूर्व के कार्यालय आदेश में संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया गया है. पार्टी की ओर से दो अक्टूबर 2026 को गठित जांच दल की अनुशंसा और उसके प्रतिवेदन के आलोक में गढ़वा जिला समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है.

इसे भी पढ़ें:

संयोजक मंडल में मिथिलेश कुमार ठाकुर, अनंत प्रताप देव, मो. ताहिर अंसारी, तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, शंभू चंद्रवंशी, धीरज कुमार दुबे, नितेश कुमार सिंह, राजकिशोर यादव, जेपीओ मिंज, शांति देवी, अंजली गुप्ता, जयबहार प्रसाद, संजीव कुमार मुंजिया, कामेश्वर बैठा, मो. जैनुल आबेदीन खान उर्फ मदनी और धर्मराज पासवान को शामिल किया गया है.

 

आदेश में संयोजक मंडल को निर्देश दिया गया है कि अगले 15 दिनों के भीतर जिला संयोजक मंडल और वरिष्ठ पार्टी नेताओं की बैठक आयोजित कर गढ़वा जिला समिति के गठन से संबंधित नामों की अनुशंसित सूची तैयार की जाए. इस सूची के साथ कार्यवाही पुस्तिका की छायाप्रति संलग्न कर केंद्रीय कार्यालय को भेजना होगा.

 

पार्टी का उद्देश्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत गढ़वा जिला समिति के पुनर्गठन को पूरा करना है. अब संयोजक मंडल की बैठक और अनुशंसित सूची के आधार पर जिला समिति के गठन की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही