Search

 
 
 

Ranchi News: 15 दिसंबर से शुरू होगी किसानों से धान की खरीद

Ranchi News: उपायुक्त ने धान खरीद की तैयारियों, पंजीकृत किसानों, निर्धारित लक्ष्य और केंद्रों के चयन की समीक्षा की. उन्होंने सभी जरूरी प्रक्रियाएं समय पर पूरी करने और विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा.
 
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी

Ranchi News: किसानों से धान की खरीद को लेकर मंगलवार को डीसी ने अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में जिले में 15 दिसंबर से संभावित धान खरीद को लेकर चर्चा की गई. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि धान अधिप्राप्ति केंद्रों का चयन किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए किया जाए. केंद्र ऐसे स्थानों पर बनाए जाएं, जहां पहुंचने के लिए किसानों को अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़े.

इसे भी पढ़ें:

उपायुक्त ने धान खरीद की तैयारियों, पंजीकृत किसानों, निर्धारित लक्ष्य और केंद्रों के चयन की समीक्षा की. उन्होंने सभी जरूरी प्रक्रियाएं समय पर पूरी करने और विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा.

 

धान अधिप्राप्ति केंद्रों के चयन में पूर्व की बकाया राशि, प्राथमिकी की स्थिति, नियमित अंकेक्षण, गोदाम की उपलब्धता और उसकी स्थिति को ध्यान में रखा जाएगा. इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में धान उत्पादन और पिछले वर्षों में केंद्र के प्रदर्शन की भी समीक्षा होगी.

 

बैठक में नए अधिप्राप्ति केंद्रों के प्रस्तावों पर भौतिक सत्यापन के बाद निर्णय लेने पर सहमति बनी.उपायुक्त ने राइस मिलरों के चयन को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि धान खरीद की प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरी करने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही