Search

 
 
 

प्रो गौरव वल्लभ पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद में सदस्य मनोनीत किये गये

परिषद के चेयरपर्सन अर्थशास्त्री एस. महेंद्र देव हैं. प्रो वल्लभ देश-विदेश के कई आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों में बतौर वित्त के प्रोफेसर के रूप में सेवाएं देते रहे हैं,
 

New Delhi : भाजपा के राष्ट्रीय नेता प्रो गौरव वल्लभ को प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद में सदस्य मनोनीत किये जाने की खबर है. प्रो वल्लभ की आर्थिक सलाहकार परिषद में सदस्य के पद पर मनोनयन  अर्थशास्त्री के रूप में किया गया है. 

 


 कैबिनेट सचिवालय द्वारा चार जून को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने आर्थिक सलाहकार परिषद के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है. परिषद का कार्यकाल दो वर्ष या अगले आदेश तक रहेगा. प्रधानमंत्री को आर्थिक और संबंधित मुद्दों पर सलाह देने के लिए यह परिषद एक सर्वोच्च संस्था है 

 

प्रो वल्लभ भारत सरकार को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के आर्थिक एवं संबंधित मुद्दों पर सलाह प्रदान करने का कार्य आर्थिक सलाहकार परिषद के माध्यम से करेंगे.  परिषद के चेयरपर्सन अर्थशास्त्री एस. महेंद्र देव हैं. प्रो वल्लभ देश-विदेश के कई आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों में बतौर वित्त के प्रोफेसर के रूप में सेवाएं देते रहे हैं,  

 

अर्थशास्त्री और वित्त विशेषज्ञ माने जाने वाले प्रो वल्लभ के 100 से ज्यादा शोध-लेख दुनिया के श्रेष्ठ अकादमिक जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं.  इसके अलावा प्रो वल्लभ के विभिन्न समसामयिक आर्थिक मुद्दों पर आलेख  देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में प्रकाशित होते रहते हैं.

 

उनके आर्थिक-सामाजिक मुद्दों पर आधारित कई शोध पत्र देश-दुनिया की प्रतिष्ठित कांफ्रेंसों में प्रस्तुत हो चुके हैं. प्रो वल्लभ पहले कांग्रेस में थे. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही