Search

 
 
 

Ranchi News: CRT-V परीक्षा को लेकर बरियातू परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा

Ranchi News: परीक्षा के कदाचारमुक्त संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में बीएनएसएस की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है. यह आदेश 27 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रभावी रहेगा.
 
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi News: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), नई दिल्ली की ओर से आयोजित Combined Recruitment Test (CRT-V) Examination, 2026 को लेकर रांची जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा जारी की है. परीक्षा 27 सितंबर 2026 को राजकीय बालिका+2 उच्च विद्यालय बरियातू, HDFC बैंक के सामने, रांची में आयोजित होगी.

इसे भी पढ़ें: 

परीक्षा के कदाचारमुक्त संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में बीएनएसएस की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है. यह आदेश 27 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रभावी रहेगा.

 

निषेधाज्ञा के दौरान निम्न गतिविधियों पर रोक रहेगी:

पांच या पांच से अधिक लोगों के एक जगह जमा होने पर रोक. सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारी-कर्मचारी, सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा इससे मुक्त रहेंगे.

किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल पर रोक.

बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम, बारूद आदि अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक. सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारी-कर्मचारी इससे मुक्त रहेंगे.

लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा, भाला आदि हरवे हथियार लेकर चलने पर रोक.

किसी भी प्रकार की बैठक या आमसभा आयोजित करने पर रोक.


परीक्षा केंद्र के आसपास असामाजिक तत्वों द्वारा भीड़ जुटाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही