Search

 
 
 

रांची में SSC चरण XIV परीक्षा को लेकर 3 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा

Ranchi News : परीक्षा तीन पालियों में सुबह 8 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी. रांची में परीक्षा के लिए Ideal International School, Daladili, Capstone Tech Online Examination Centre, Kanke और Cambridge Institute of Technology, Tatisilwai को केंद्र बनाया गया है. परीक्षा की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी की गई है.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Ranchi News : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), पूर्वी क्षेत्र कोलकाता की चयन पद परीक्षा ‘चरण XIV/2026’ रांची के तीन परीक्षा केंद्रों पर 16 से 26 सितंबर तक आयोजित होगी. परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

अनुमंडल दंडाधिकारी सदर रांची कुमार रजत ने बीएनएसएस की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है. निषेधाज्ञा 16 से 26 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे से रात 9:30 बजे तक प्रभावी रहेगी. हालांकि 20 सितंबर को इससे छूट दी गई है.

 

आदेश के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह जमा होने, ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल, हथियार या हरवे-हथियार लेकर चलने और किसी बैठक या आमसभा के आयोजन पर रोक रहेगी. सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारी-कर्मचारी, सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा को इससे बाहर रखा गया है.

 

परीक्षा तीन पालियों में सुबह 8 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी. रांची में परीक्षा के लिए Ideal International School, Daladili, Capstone Tech Online Examination Centre, Kanke और Cambridge Institute of Technology, Tatisilwai को केंद्र बनाया गया है. परीक्षा की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही