Search

 
 
 

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 12236 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर मुहर, केरल का नाम अब केरलम...

दरअसल केरल विधानसभा ने 24 जून, 2024 को प्रस्ताव पारित कर  केंद्र की मोदी सरकार से राज्य का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर केरलम करने का आग्रह किया था. प्रस्ताव   मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पेश किया था.
 

 New Delhi :  सेवा तीर्थ (पीएमओ)में आज मंगलवार को पहली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. खबर है कि इसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगी. सबसे अहम बात यह रही कि मोदी कैबिनेट ने केरल राज्य का नाम बदलकर केरलम करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.

 

 
दरअसल केरल विधानसभा ने 24 जून, 2024 को प्रस्ताव पारित कर  केंद्र की मोदी सरकार से राज्य का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर केरलम करने का आग्रह किया था. प्रस्ताव   मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पेश किया था.


मांग की थी कि केंद्र सरकार संविधान के आठवें शेड्यूल में शामिल सभी भाषाओं में केरल का नाम बदलकर केरलम कर दे. कैबिनेट मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक में हुए फैसलों की जानकारी दी.


अश्विनी वैष्णव ने कहा, कैबिनेट ने केरल का नाम बदलकर केरलम करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. बताया कि इसके अलावा कैबिनेट ने रेलवे के कई प्रोजेक्ट, श्रीनगर में नये एकीकृत हवाई अड्डा टर्मिनल, अहमदाबाद मेट्रो सहित 8 बड़े फैसले लिये हैं. बताया कि सेवा तीर्थ में पहली बैठक में 12236 करोड़ रुपये के फैसले और दो बड़े पॉलिसी फैसले और प्रस्ताव लिये गये हैं.

 

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही