Search

 
 
 

बिहार में 2.25 लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, सीएम ने कहा- अप्रूवल नहीं मिलने पर 31वें दिन शुरू करें काम

Patna News: सीएम ने स्पष्ट कहा कि अब किसी भी निवेश या उद्यमी के आवेदन पर 30 दिनों के भीतर मंजूरी देना अनिवार्य होगा. यदि 30 दिनों में अप्रूवल नहीं मिलता है, तो 31वें दिन स्वत: ही मंजूरी मान ली जाएगी और उद्यमी अपना काम शुरू कर सकेंगे.
 
कार्यक्रम में सम्राट चौधरी

Patna News: पटना के होटल मौर्य में ‘उद्यमियों से संवाद एवं एमओयू एक्सचेंज समारोह’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सीएम सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस मौके पर राज्य को 2.25 लाख करोड़ रुपये के बड़े निवेश के प्रस्ताव मिले हैं. 

 

समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य में लालफीताशाही को पूरी तरह समाप्त करने का बड़ा ऐलान किया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब किसी भी निवेश या उद्यमी के आवेदन पर 30 दिनों के भीतर मंजूरी देना अनिवार्य होगा. यदि 30 दिनों में अप्रूवल नहीं मिलता है, तो 31वें दिन स्वत: ही मंजूरी मान ली जाएगी और उद्यमी अपना काम शुरू कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें:

सीएम चौधरी ने इस दौरान बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि गंगा, गंडक और सोन नदी बेसिन में 20 X 20 मीटर कोई व्यक्ति अपने लिए घर बनाता है, उससे न तो किसी भी तरह की पूछताछ की जाएगी, न ही उनके खिलाफ कोई जांच की जाएगी.

 

सीएम ने कहा कि बिहार ने सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं तैयार कर ली हैं और अब तेज गति से आगे बढ़ने की बारी है. उन्होंने बताया कि अकेले पावर सेक्टर में 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का निवेश आ रहा है और 11 हजार मेगावाट बिजली के लिए समझौता हुआ है. राज्य सरकार 1.92 करोड़ लोगों को मुफ्त बिजली और 23 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी दे रही है.

 

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में 13 लाख सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं और अगले 5 वर्षों में एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देने, 1 करोड़ परिवारों को उद्मी बनाने और एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की योजना है.

 

सीएम ने कहा कि विकसित भारत-2047 के निर्माण में बिहार की महुत्वपूर्ण भूमिका होगी. सरकार उद्योग, ऊर्जा, पर्यटन, परिवहन और लॉजिस्टिक्स के विकास के जरिए निवेश, रोजगार और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही