Search

 
 
 

देह व्यापार : चतरा के चांदनी रेस्टोरेंट में पुलिस रेड, 5 युवतियां सहित 10 हिरासत में

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी है. उन्होंने बताया कि पांच युवतियों, चार युवकों और रेस्टोरेंट मालिक के बेटे को हिरासत में लेकर सदर थाना लाया गया है, जहां सभी से पूछताछ की जा रही है.
 
चांदनी रेस्टोरेंट में पुलिस रेड
  • एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में कार्रवाई
  • रेस्टोरेंट मालिक का बेटा भी पकड़ा गया

Chatra News  :   शहर के न्यू परिसदन भवन के समीप स्थित चांदनी रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की. इस दौरान मौके से पुलिस ने पांच युवतियों, चार युवकों, रेस्टोरेंट के मालिक के बेटे सहित 10 लोगों को हिरासत में लिया है. सभी को पूछताछ के लिए सदर थाना लाया गया है.

 

Uploaded Image

चांदनी रेस्टोरेंट

 

जानकारी के अनुसार, एसपी अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि चांदनी रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में छापेमारी की.

 

अचानक हुई कार्रवाई से रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गयी. पुलिस ने मौके पर मौजूद युवक-युवतियों को हिरासत में लिया और रेस्टोरेंट मालिक के बेटे को भी पूछताछ के लिए थाना ले गयी. सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है.

 

पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रेस्टोरेंट में किस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थीं और इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता है या नहीं. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए साक्ष्य जुटा रही है. (चतरा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

 

होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को चेतावनी

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी है. उन्होंने बताया कि पांच युवतियों, चार युवकों और रेस्टोरेंट मालिक के बेटे को हिरासत में लेकर सदर थाना लाया गया है, जहां सभी से पूछताछ की जा रही है.

 

सन्नी वर्धन ने कहा कि जिस्मफरोशी जैसे अनैतिक धंधे में संलिप्त होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. छापेमारी टीम में एसडीपीओ सन्नी वर्धन के अलावा सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज सहित कई पुलिस पदाधिकारी, महिला व पुरुष जवान शामिल थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही