Ranchi News: वार्ड नं 13 स्थित उर्दू पब्लिक स्कूल के पास कचरा डंपिंग यार्ड बनाने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया. इनका कहना है कि टमटम टोली, चुनवा टोली और कांटा टोली में 1500-2000 लोग निवास करते हैं. ऐसे में यहां कचरा डंपिंग गार्ड बनाने से इलाके में बीमारी एवं संक्रमण का खतरा बना रहेगा.
वार्ड पार्षद पवन तिर्की ने नगर प्रशासक से अपिल करते हुए कहा कि उर्दू पब्लिक स्कूल के प्लॉट संख्या 375 में एमआरएफ नहीं बनने देंगे. अगर बनाना है तो यहां पर सामुदायिक भवन या मैरिज हॉल बनाया जाए.
इसे भी पढ़ें:
पवन ने कहा कि पूर्व में एमआरएफ बनाने के लिए बस स्टैंड में पांच परिवारों को उजाड़ा गया था, अब प्रस्तावित सामुदायिक भवन के स्थान पर डंपिंग यार्ड बनाया जा रहा है. जिससे इलाके में बिमारी फैल सकती है.
इस बैठक में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद पवन तिर्की, शकील, पप्पू, टिंकू, सुनील, मनीष मिंज, जियाऊल रहमान, फिरोज खान, सुजान पंडित, सुबोध तिर्की, विजय बेक, आकाश तिर्की, निरंजन तिर्की, नीना डुंडी, आशा खलखो, महादेव बडाईक, पुना कच्छप, अम्बर बेक, संतोष लकड़ा, रोशन कंडुलना और अन्य लोग शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

