Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: JPSC-JSSC परीक्षाओं में धांधली के विरोध में प्रदर्शन, 29 जुलाई को छात्र निकालेंगे संविधान यात्रा

मोराबादी स्थित बापू वाटिका में राज्य के विभिन्न जिलों से आए छात्र-छात्राओं की बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जेपीएससी एवं जेएसएससी की परीक्षाओं में व्याप्त विसंगतियों, अनियमितताओं तथा अभ्यर्थियों की विभिन्न लंबित मांगों के विरोध में 29 जुलाई 2026 से व्यापक एवं अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi:  मोराबादी स्थित बापू वाटिका में राज्य के विभिन्न जिलों से आए छात्र-छात्राओं की बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जेपीएससी एवं जेएसएससी की परीक्षाओं में व्याप्त विसंगतियों, अनियमितताओं तथा अभ्यर्थियों की विभिन्न लंबित मांगों के विरोध में 29 जुलाई 2026 से व्यापक एवं अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: 

आंदोलन की शुरुआत 29 जुलाई 2026 को शाम 3 बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से फिरायालाल चौक तक "संविधान यात्रा" के माध्यम से होगी. इस यात्रा में झारखंड के सभी जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एवं छात्र-छात्राएँ शामिल होंगे.

Uploaded Image

बापू वाटिका में जुटे स्टूडेंट्स

जानकारी के मुताबिक संविधान यात्रा में झारखंड राज्य के 24 जिलों से हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, और अपने हक और मांग सरकार के सामने शांति पूर्वक रखेंगे. 

 

अभ्यर्थियों का कहना है कि जिस तरह से GEN-Z द्वारा दिल्ली में प्रदर्शन कर सरकार से जवाब दे ही मांगा गया इस तरह झारखंड में भी तस्वीर देखने को मिलेगी. 

 

अगर संविधान यात्रा के बाद भी यहां की हेमंत सरकार अभ्यर्थियों की बात नहीं सुनती है तो वह आमरण अनशन पर बैठने को तैयार है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही