Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड फार्मेसी काउंसिल के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा, स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन 15 अप्रैल को

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के कार्यालय के समक्ष अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है. यह प्रदर्शन 15 अप्रैल को किया जाएगा, जिसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का पुतला दहन भी शामिल है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के कार्यालय के समक्ष अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है. यह प्रदर्शन 15 अप्रैल को किया जाएगा, जिसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का पुतला दहन भी शामिल है.

 

JLKM ने बताया गया है कि काउंसिल में प्रभारी सचिव के रूप में नियुक्त प्रशांत कुमार पांडेय का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है, इसके बावजूद वे पद पर बने हुए हैं. इसी प्रकार काउंसिल के अध्यक्ष विमलेश कुमार दुबे एवं अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं.

 

मोर्चा ने आरोप लगाया है कि काउंसिल में कई निर्णय नियमों के विरुद्ध किए जा रहे हैं और फार्मेसी से जुड़े मामलों में पारदर्शिता की कमी है. इसके विरोध में 16 अप्रैल 2026 को काउंसिल कार्यालय के समक्ष उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है.

 

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में काउंसिल के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति रद्द करना, अवैध रूप से लिए गए निर्णयों को निरस्त करना तथा पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच शामिल है. साथ ही, झारखंड विधानसभा में उठाए गए मुद्दों की जांच कर सीबीआई से जांच कराने की भी मांग की गई है.मोर्चा ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही