Search

 
 
 

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर दिल्ली में होने वाला प्रदर्शन स्थगित

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर सोमवार को सिरमटोली सरना स्थल पर बैठक हुई. इसमें आदिवासी संगठन के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
 

Ranchi : सरना धर्म कोड की मांग को लेकर सोमवार को सिरमटोली सरना स्थल पर बैठक हुई. इसमें आदिवासी संगठन के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस मौके पर शिवा कच्छप, संगीता कच्छप, संदीप तिर्की, सुशिला उरांव समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे. 

 

बैठक में कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर में 17-20 फरवरी तक सरना धर्मकोड की मांग होनी थी, लेकिन एआई इंपैक्ट सबमिट, यूजीसी आंदोलन से दिल्ली के माहौल खराब बताई गई है.

 

भारत सरकार एवं दिल्ली प्रशासन ने कार्यक्रम स्थगित कर दिया है. इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता संगीता कच्छप ने कहा कि सरकार से वार्तालाप किया जाएगा. संवैधानिक दायरे में रहकर शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा.


सरहुल पर्व के बाद दिल्ली जंतर-मंतर सरना धर्म कोड की होगी मांग 

सरना धर्म कोड की मांग लगातार हो रही है. लोगों ने कहा कि जबतक सरना कोड नहीं मिलता तबतक आंदोलन जारी रहेगा. संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई तेज होगी. क्योंकि सरना कोड आदिवासी समाज की आस्था से जुड़ा हुआ है. 700 से अधिक आदिवासी समाज की परंपरा और पहचान से जुड़ा मामला है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही