Search

 
 
 

जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के खिलाफ रांची में प्रतिवाद सभा

Ranchi News: बिहार के जमुई समेत देश के कई हिस्सों में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, रेप और बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं. बिहार की डबल इंजन सरकार महिला सुरक्षा को लेकर बड़े दावे करती है, लेकिन इस तरह की घटनाओं के सामने आने के बाद सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठते हैं.
 
आइसा का प्रतिवाद मार्च

Ranchi News: बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना के विरोध में मंगलवार को आइसा की रांची इकाई और ऐपवा की ओर से अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रतिवाद सभा आयोजित की गई. सभा में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा तथा उनकी आजादी पर पितृसत्तात्मक और सामंती सोच के खिलाफ आवाज उठाई गई.

इसे भी पढ़ें: 

आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ ने कहा कि बिहार के जमुई समेत देश के कई हिस्सों में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, रेप और बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा कि बिहार की डबल इंजन सरकार महिला सुरक्षा को लेकर बड़े दावे करती है, लेकिन इस तरह की घटनाओं के सामने आने के बाद सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठते हैं.

 

ऐपवा की नंदिता भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देती है, लेकिन सड़क से लेकर स्कूल और कॉलेज तक लड़कियों की सुरक्षा का सवाल बना हुआ है. उन्होंने कहा कि महिलाओं और छात्राओं के खिलाफ होने वाली ऐसी घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए.

 

आइसा रांची जिला अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि केवल अपराधी को सजा देने से ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जा सकती. उन्होंने कहा कि बड़े मंचों और कथित कथावाचकों की ओर से अक्सर महिलाओं और लड़कियों की आजादी पर सवाल उठाने वाले बयान दिए जाते हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं को शाम होते ही घर लौटने या पुरुष साथी के साथ रहने की सलाह देने वाली सोच पर भी कार्रवाई जरूरी है.

 

आइसा रांची जिला सचिव संजना मेहता ने कहा कि महिला विरोधी बयानों पर प्रशासन और सरकार को नजर रखनी चाहिए. धमकी, मैसेज या आपत्तिजनक बयान देने वालों की जानकारी मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

 

उन्होंने कहा कि एनकाउंटर में गोली चलाने के बाद कार्रवाई की बात को छात्राओं को न्याय दिलाने से जोड़ना संवैधानिक नहीं है. उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की सही तरीके से जांच हो और आरोपियों के संपर्क तथा उनके लिंक की जांच कर सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

 

प्रतिवाद सभा में आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ, रांची जिला अध्यक्ष विजय कुमार, जिला सचिव संजना मेहता, राकेश बड़ाइक, अनमोल, सत्य प्रकाश, सृष्टि भट्टाचार्य, सुफियान, मयान, कबीर, सुहानी, निखिल और पंकज सहित अन्य लोग शामिल हुए. 

 

वहीं, ऐपवा की ओर से नंदिता भट्टाचार्य, सुषमा मेहता, ऐति तिर्की, शांति सेन और गीता तिर्की सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं और महिलाएं मौजूद रहीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही